पता है मुझे......
पता है मुझे,
जेसे में तुम्हे याद करती हूँ,
वैसे तुम भी करते हो...
पता है मुझे,
जेसे में दिन में सो बार तुम्हारी फोटो देखती हूँ,
तुम भी देखते हो...
पता है मुझे,
जेसे में उठते-बैठते तुम्हारा नाम रटती हूँ,
तुम भी मेरा नाम लेते हो...
पता है मुझे,
जैसे मेरी रातों की नींद उड़ी है,
सुकून तुम्हे भी नहीं...
पता है मुझे,
जैसे मेरा तुम्हारे बिन साँस लेना मुश्किल है,
जीना दुश्वार तुम्हे भी है...
पता है मुझे,
जेसे में typ किये हुए msg सेंड नहीं कर पाती, unblok करने की कोशिश तुम भी करते हो...
पता है मुझे,
जितना में तड़पती हूँ तुम्हारे लिए,
शायद तुम भी उतना ही तड़पते हो...
पता है मुझे,
जिस तरह में मजबूरियो मे गिरी पड़ी हूँ,
तुम भी हालातो मे फसे हुए हो...
पता है मुझे,
जितनी बेसब्री से में तुम्हारा इंतज़ार कर रही हूँ,
तुम भी मेरी राहों में खड़े हुए हो...
पता है मुझे,
जितना प्यार में तुमसे करती हूँ,
उस से कई ज्यादा तुम करते हो...
पता है मुझे......
Luv from :-Tumhari SAHEBA
Comments
Post a Comment